Tadap 1st Day Box Office Collection:अहान शेट्टी की 'तड़प' को बॉक्स ऑफिस पर मिली अच्छी शुरुआत, पहले दिन इतने करोड़ की हुई कमाई

By: Pinki Sat, 04 Dec 2021 12:37:02

Tadap 1st Day Box Office Collection:अहान शेट्टी की 'तड़प' को बॉक्स ऑफिस पर मिली अच्छी शुरुआत, पहले दिन इतने करोड़ की हुई कमाई

सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी की डेब्यू फिल्म तड़प शुक्रवार को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। फिल्म को 1600 से ज्यादा स्क्रीन पर रिलीज किया गया और इसके पहले मुंबई में एक प्रीमियर शो रखा गया जहां इंडस्ट्री के कई बड़े सितारों को न्यौता दिया गया। 'तड़प का मुकाबला 'बंटी बबली' 2, 'सूर्यवंशी', 'सत्यमेव जयते' 2 और सलमान खान स्टारर 'अंतिम' से था। इसके चलते माना जा रहा था कि तड़प की राह आसान नहीं होने वाली है। पर सुनील शेट्टी ने भी बेटे की डेब्यू फिल्म को हिट कराने के लिए पूरा जोर लगा दिया। फिल्म की पहले दिन की कमाई सामने आई है। बॉक्स ऑफिस ऑफ इंडिया के मुताबिक तड़प ने पहले दिन 4 करोड़ के करीब कलेक्शन किया है। जो कि 'सत्मेव जयते' 2 के 3 करोड़ के कलेक्शन से काफी ज्यादा है। तो वहीं सलमान खान और आयुष शर्मा की 'अंतिम' ने पहले दिन 4.75 करोड़ की कमाई की थी। 'तड़प' तेलुगू की सुपरहिट आरएक्स 100 की हिंदी रीमेक है।

हालांकि, तड़प के लिए शनिवार और रविवार कमाई के लिहाज से काफी अहम रहने वाले हैं। माना जा रहा है कि ये फिल्म युवाओं को ज्यादा पसंद आ रही है तो छुट्टी के दिन दर्शकों की संख्या में इजाफा होने की उम्मीद की जा रही है।

बता दे, 'तड़प' का पूरा बजट 35 करोड़ रहा है, ऐसे में अगर ये फिल्म बॉक्स ऑफिस से अपना प्रॉफिट निकाल लेती है तो इससे अहान शेट्टी के करियर को उड़ान मिल जाएगी।

बता दें कि फिल्म को देश में 1656 स्क्रीन पर रिलीज किया गया। वहीं विदेश में इसे 451 स्क्रीन मिले। इसका निर्देशन मिलन लुथरिया ने किया है। फिल्म में अहान के साथ तारा सुतारिया भी हैं।

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए बॉलीवुड, टीवी और मनोरंजन से जुड़ी News in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com